E20 फ्यूल पर AAP का नेशनल टाउन हॉल, केजरीवाल ने उठाए सवाल

अरविंद केजरीवाल ने E20 ईंधन पर सरकार को घेरा, शुद्ध पेट्रोल का विकल्प और कीमत घटाने की मांग की

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने 1 अगस्त को E20 फ्यूल के मुद्दे पर ‘नेशनल टाउन हॉल’ का आयोजन किया। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं, जिनमें शुद्ध पेट्रोल का विकल्प, E20 की कम कीमत और पेट्रोल के दाम घटाने की मांग शामिल है।

तीन प्रमुख मांगें रखीं

केजरीवाल ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को E20 और शुद्ध पेट्रोल में से अपनी पसंद का ईंधन चुनने का विकल्प मिलना चाहिए। उन्होंने मांग की कि E20 ईंधन की कीमत शुद्ध पेट्रोल से कम हो और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के अनुसार पेट्रोल की खुदरा कीमत 84 रुपए प्रति लीटर से कम होनी चाहिए।

E20 पर सरकार को घेरा

टाउन हॉल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि यदि एथेनॉल किसी भी दृष्टि से लाभदायक नहीं है, तो सरकार इसे देशभर में क्यों बढ़ावा दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नागरिकों पर इसे थोप रही है।

इथेनॉल पर लगाए कई आरोप

केजरीवाल ने दावा किया कि एथेनॉल पेट्रोल से महंगा है, कम माइलेज देता है, किसानों को लाभ नहीं पहुंचाता और विदेशी मुद्रा की बचत भी नहीं करता। उन्होंने यह भी कहा कि एथेनॉल प्लांट के आसपास भूजल प्रदूषित होता है और आरोप लगाया कि सरकार अमेरिका के दबाव में इस नीति को आगे बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button