₹75 में घर बैठे मंगाएं PVC आधार कार्ड

गुम या खराब आधार की जगह मिलेगा PVC कार्ड

आधार कार्ड आज के समय में सबसे जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और कई अन्य जरूरी कामों में इसकी जरूरत पड़ती है। ऐसे में आधार कार्ड गुम हो जाए या खराब हो जाए तो लोगों को परेशानी हो सकती है।

इसी को देखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) PVC आधार कार्ड ऑर्डर करने की सुविधा देता है। इसके जरिए लोग घर बैठे ऑनलाइन नया PVC आधार कार्ड मंगवा सकते हैं।

₹75 में ऑर्डर किया जा सकता है PVC आधार

UIDAI के मुताबिक, आधिकारिक वेबसाइट के जरिए PVC आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है। इसके लिए कुल ₹75 शुल्क देना होता है। PVC यानी Polyvinyl Chloride एक तरह का प्लास्टिक कार्ड होता है, जिस पर आधार से जुड़ी जरूरी जानकारी प्रिंट होती है।

यह कार्ड सामान्य प्लास्टिक कार्ड की तरह कॉम्पैक्ट होता है और इसे आसानी से पर्स या वॉलेट में रखा जा सकता है। कागज वाले आधार की तुलना में इसके खराब होने की संभावना भी कम रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button