समृद्धि हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर; 7 की मौत

दुर्गा प्रतिमा लेकर जा रहे थे श्रद्धालु, हादसे में 18 लोग गंभीर घायल

महाराष्ट्र। अमरावती जिले में समृद्धि हाईवे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से दुर्गा प्रतिमा लेकर जा रही पिकअप वैन की ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

दुर्गा प्रतिमा लेकर जा रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के मुताबिक, पिकअप वैन में श्रद्धालु देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे। पिकअप की रफ्तार कम थी और उसके पीछे ट्रॉली लगी हुई थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पिकअप में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस, राहत-बचाव शुरू

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। सभी घायलों को इलाज के लिए वर्धा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/sir-voter-list-special-drive-20-states/#google_vignette

पुलिस ने हादसे के बाद ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे की परिस्थितियों और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

कम रफ्तार बनी हादसे की वजह?

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, पिकअप की रफ्तार कम होने और उसके पीछे ट्रॉली लगी होने के कारण ट्रक चालक को वाहन की स्थिति का सही अंदाजा नहीं हो सका। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी।

फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button