ड्रोन हमले के बाद सऊदी की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन बंद

कई ड्रोन हमलों के बाद लिया फैसला

  • पंपिंग स्टेशनों में लगी आग, हमले में कुछ लोग घायल
  • होर्मुज बंद होने के बाद इसी पाइपलाइन से रोज भेजा जा रहा था करीब 50 लाख बैरल तेल
  • सऊदी ऊर्जा मंत्रालय की टीमें नुकसान का आकलन और पाइपलाइन सुरक्षित करने में जुटीं

रियाद। सऊदी अरब ने गुरुवार को हुए ड्रोन हमलों के बाद अपनी ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन को बंद कर दिया है। हमले में पाइपलाइन से जुड़े कई पंपिंग स्टेशनों में आग लग गई। घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

रोज 50 लाख बैरल तेल भेज रहा था सऊदी

ईरान युद्ध के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने के बाद सऊदी अरब के लिए ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन बेहद अहम हो गई थी। इसी पाइपलाइन के जरिए सऊदी रोजाना करीब 50 लाख बैरल तेल भेज रहा था। पाइपलाइन बंद होने से तेल आपूर्ति पर असर पड़ने की आशंका है।

पाइपलाइन को सुरक्षित करने में जुटी टीमें

सऊदी ऊर्जा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पाइपलाइन पर गुरुवार को कई हमले किए गए थे। इसके बाद मंत्रालय की टीमें पाइपलाइन को सुरक्षित करने और हमलों से हुए नुकसान का पता लगाने में जुटी हैं।

हमले के पीछे कौन, अभी साफ नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पाइपलाइन पर हुए ड्रोन हमलों के पीछे कौन है। अभी तक किसी देश या संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button