शेयर बाजार में फिर गिरावट, सेंसेक्स 555 अंक टूटा; निफ्टी 23,635 पर बंद

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 8 सितंबर को लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 555 अंक टूटकर 75,578 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 144 अंकों की गिरावट रही और यह 23,635 के स्तर पर आ गया।

बाजार में सबसे ज्यादा दबाव प्राइवेट बैंक शेयरों में देखने को मिला। बैंकिंग शेयरों में बिकवाली का असर प्रमुख इंडेक्स पर भी पड़ा।

सोमवार को भी बाजार रहा था कमजोर

इससे एक दिन पहले सोमवार, 7 सितंबर को भी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 382 अंक गिरकर 76,132 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 118 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी और यह 23,779 के स्तर पर बंद हुआ था।

इस तरह लगातार दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button