- नेताओं ने अनशन खत्म करने की अपील
- अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
- केजरीवाल 16 जुलाई को जंतर-मंतर जाएंगे
- महुआ मोइत्रा ने स्वास्थ्य पर जताई चिंता
नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक से कई राजनीतिक नेताओं और प्रमुख हस्तियों ने भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की है।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह और लेखिका अरुंधति रॉय सहित कई लोगों ने वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। केजरीवाल ने 16 जुलाई को जंतर-मंतर पहुंचकर समर्थन देने की घोषणा की है।
वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आरोप लगाया कि सरकार वांगचुक की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि वांगचुक की सेहत लगातार बिगड़ रही है, लेकिन उन्होंने अनशन खत्म करने से इनकार करते हुए सरकार से बातचीत की मांग दोहराई है।









