ईरान में राष्ट्रपति के अधिकार सीमित होने का दावा

रिपोर्ट में सुरक्षा, परमाणु कार्यक्रम और अमेरिका से बातचीत जैसे मामलों में राष्ट्रपति की भूमिका घटने का दावा

तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान के अधिकारों में कटौती किए जाने का दावा सामने आया है। इजराइली चैनल-14 की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े अहम मामलों में राष्ट्रपति की भूमिका सीमित कर दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा, परमाणु कार्यक्रम और अमेरिका के साथ बातचीत जैसे रणनीतिक मुद्दों पर अब IRGC कमांडर अहमद वाहिदी का निर्णय अंतिम माना जाएगा। ऐसे मामलों में राष्ट्रपति की मंजूरी पहले जैसी निर्णायक नहीं रहेगी।

रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति पजशकियान पहले भी शिकायत कर चुके हैं कि उनकी सरकार को महत्वपूर्ण निर्णयों से दूर रखा जा रहा है। उन्होंने कथित तौर पर इस्तीफे की पेशकश भी की थी। हालांकि, इस संबंध में ईरानी सरकार की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button