लखनऊ में दर्दनाक हादसा: मंदिर की जर्जर दीवार ढही

डेढ़ घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, केजीएमयू में इलाज के दौरान बच्चे ने तोड़ा दम

  • Aliganj के डंडहिया बाजार में मंदिर की जर्जर दीवार ढही
  • मलबे में दबा 3 माह का मासूम, डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू
  • Bhaurao Deoras Hospital में भर्ती, फिर केजीएमयू रेफर

लखनऊ। राजधानी के Aliganj क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। डंडहिया बाजार स्थित पुराना हनुमान मंदिर की जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे पास में बनी झुग्गी में सो रहा 3 माह का मासूम मलबे में दब गया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को मलबे से बाहर निकाला गया।

गंभीर हालत में उसे तुरंत Bhaurao Deoras Hospital ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए King George’s Medical University (केजीएमयू) रेफर कर दिया। हालांकि, वहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सीतापुर जिले के मिसरिख निवासी गजोधर के 3 माह के बेटे के रूप में हुई है। गजोधर अपने परिवार के साथ मंदिर के पास झुग्गी डालकर रह रहे थे। हादसे के समय बच्चा झुग्गी के अंदर सो रहा था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button