लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आशंका जतायी कि उत्तर प्रदेश में खाद की किल्लत कानून व्यवस्था के लिये संकट बन सकती है। अखिलेश ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार का झूठ अब उसके गले की फांस बन रहा है। प्रदेश भर में खाद की किल्लत है और सरकार कह रही है कि पर्याप्त खाद का स्टॉक है, कोई कमी नहीं है जबकि हकीकत में पूरे प्रदेश में किसान परेशान है। कई-कई दिन लाइन में लगने पर भी जब खाद नहीं मिल रही है तो किसान का आक्रोश फूट पड़ रहा है। इससे कानून व्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका है।
उन्होने कहा कि प्रदेश में जितनी उर्वरक की जरूरत है उतनी आपूर्ति नहीं हो रही है। साधन सहकारी समितियों पर ताले पड़े हुए हैं। खाद की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। अफसरों और भाजपा नेताओं की मिलीभगत से किसान को खाद नहीं मिल रही है। झांसी से ललितपुर तक खाद के लिए सुबह से शाम तक सड़कों पर किसान डटे रहते हैं। ललितपुर में तो आक्रोशित किसानों ने पुलिस वालों पर ही हमला बोल दिया। फतेहपुर, आगरा, इटावा, जालौन में भी किसान परेशान है। खाद न मिलने से क्षुब्ध किसानों ने आगरा में यमुना में पोइया घाट पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। बाराबंकी में भी किसानों ने प्रदर्शन किया। सैफई में महिला किसानों ने विरोध जताया। प्रयागराज में खाद के लिए किसानों ने जाम लगाया।
More Stories
नवाबों के शहर लखनऊ में बकरीद पर चार लाख का बकरा
सपा को झटका, 20 से ज्यादा नेता भाजपा में शामिल
माफिया मुख्तार का शव लेकर गाजीपुर के लिए रवाना हुआ काफिला