लखनऊ में “स्वच्छ टॉयलेट अभियान 2025” शुरू

लखनऊ। नगर निगम ने पब्लिक टॉयलेट की साफ-सफाई और सुंदरीकरण के लिए “स्वच्छ टॉयलेट अभियान 2025” शुरू किया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि अभियान केवल औपचारिकता नहीं बल्कि जनसहभागिता का व्यापक आंदोलन होना चाहिए।

20 से 26 नवंबर तक 75 घंटे का सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों की सफाई और FACES मानकों के अनुसार निरीक्षण किया जाएगा।

27 से 30 नवंबर तक ट्रांसफॉर्मिंग यलो स्पॉट अभियान चलेगा। इस दौरान शहर के खुले में पेशाब करने वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां ‘नेकी की दीवार’, सेल्फी वॉल और नजदीकी शौचालयों की दूरी अंकित की जाएगी।

2 से 6 दिसंबर के बीच Paint My Toilet Campaign 2.0 के तहत शौचालयों की दीवारों पर पेंटिंग, संदेश और सुंदरीकरण किया जाएगा। साथ ही स्कूल और कॉलेजों में छात्रों को स्वच्छता का महत्व बताया जाएगा।

7 से 20 दिसंबर तक I Am Here Campaign के तहत शौचालयों का जीर्णोद्धार, उन्नयन और मरम्मत की जाएगी। इसके पहले और बाद की स्थिति की सेल्फी निदेशालय को भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button