IPL 2025- LSG बनाम RCB का रद्द मैच अब 27 मई को

  • 9 मई को रद्द हुआ LSG vs RCB मैच अब 27 मई को होगा
  • रिफंड या रिडीम के लिए गूगल फॉर्म आज 18 मई शाम 4 बजे तक भरें
  • फॉर्म न भरने वालों को सीधे 27 मई के मैच में शिफ्ट किया जाएगा

लखनऊ। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में IPL 2025 का LSG बनाम RCB मुकाबला जो बारिश के कारण 9 मई को रद्द हो गया था, अब 27 मई 2025 को शाम 7:30 बजे दोबारा खेला जाएगा। मैच के टिकट को लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने दर्शकों को दो विकल्प दिए हैं — या तो 27 मई को मैच देखें या टिकट का रिफंड पाएं। इसके लिए गूगल फॉर्म जारी किया गया है, जिसे भरने की आज (18 मई) शाम 4 बजे तक अंतिम समय-सीमा है।

दो विकल्प: नया मैच देखें या रिफंड लें

LSG मैनेजमेंट के मुताबिक, 9 मई को जारी सभी फिजिकल पास अब मान्य नहीं रहेंगे। प्रशंसक यदि 27 मई को दोबारा शेड्यूल हुए मैच में शामिल होना चाहते हैं, तो उन्हें अपने पुराने टिकट संभाल कर रखने होंगे। उन्हें उस दिन के लिए वैध नया टिकट जारी किया जाएगा।

जो दर्शक इस तारीख को मैच देखने में असमर्थ हैं, वे गूगल फॉर्म के जरिए बुकिंग ID, नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर समेत विवरण देकर रिफंड का विकल्प चुन सकते हैं।

गूगल फॉर्म भरना जरूरी, वरना मैच में शिफ्ट कर दिए जाएंगे

मैनेजमेंट ने स्पष्ट किया है कि जो लोग समय रहते फॉर्म नहीं भरते हैं, उन्हें स्वचालित रूप से 27 मई के मैच में शिफ्ट कर दिया जाएगा और रिफंड नहीं मिलेगा। इसलिए जो दर्शक रिफंड चाहते हैं, उन्हें आज शाम 4 बजे तक फॉर्म जरूर भरना होगा।

ये भी पढ़ें- इंदिरा डैम में डूबे वकील अनुपम तिवारी का शव 35 घंटे बाद मिला

फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया

इस नई व्यवस्था को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। लखनऊ के चेतन सिंह, जो RCB के समर्थक हैं, ने कहा, “मैच का दोबारा होना अच्छा है, लेकिन इतने कम समय में विकल्प चुनना थोड़ा कठिन है। मुझे अभी अपना शेड्यूल देखना है।” वहीं LSG की समर्थक दिव्या सिंह ने उत्साह जाहिर करते हुए कहा, “मैं 27 तारीख को स्टेडियम जरूर जाऊंगी और LSG को चीयर करूंगी।”

Related Posts

कानपुर में दुलारे ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई, बाजार में मचा हड़कंप

कानपुर। लालबंगला क्षेत्र स्थित दुलारे ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने न केवल दुकान के भीतर दस्तावेजों…

Continue reading
शीर्ष नेतृत्व से मिलकर लौटे कानपुर के निष्कासित भाजपा पार्षद

कानपुर। कानपुर के तीन निष्कासित भाजपा पार्षद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद वापस कानपुर लौट आए हैं। पार्षदों ने बताया कि उन्होंने अपनी सभी समस्याओं और शिकायतों…

Continue reading