आगरा में तार चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार- ट्यूबवेल से करते थे तार चोरी

  • तार चोर गिरोह के 3 बदमाश गिरफ्तार
  • ट्यूबवेल की रैकी कर करते थे चोरी
  • 50 किलो कॉपर तार और समरसेबल बरामद

आगरा। शमशाबाद थाना क्षेत्र में किसानों के ट्यूबवेल से तार चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से दो समरसेबल पंप, करीब 50 किलो कॉपर और सिल्वर तार, दो तमंचे और अन्य सामान बरामद किया है। इससे पहले इसी गिरोह के एक सदस्य मनोज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था।

रैकी कर रात में देते थे वारदात को अंजाम

एसीपी शमशाबाद गिरीश कुमार ने बताया कि गिरोह के सदस्य पहले क्षेत्र में रैकी करते थे, फिर रात के अंधेरे में ट्यूबवेल से कीमती तार चुरा लेते थे। उनकी ये गतिविधियां लंबे समय से किसानों के लिए मुसीबत बनी हुई थीं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओम प्रकाश पुत्र भगवान दास, संदीप पुत्र ओमप्रकाश (दोनों निवासी नगला मदे, थाना डौकी) और कपिल उर्फ निक्की पुत्र राजेश (निवासी धनौली, थाना मलपुरा) के रूप में हुई है। इनका साथी मनोज दो दिन पहले मुठभेड़ में पकड़ा गया था, जबकि तीनों आरोपी उस वक्त फरार हो गए थे।

तार चोरी की घटनाओं पर लगाम की उम्मीद

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में तार चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। किसानों ने भी पुलिस की सक्रियता की सराहना की है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading