लखनऊ में गर्मी की छुट्टी के बाद खुले स्कूल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1 जुलाई से स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने के बाद आज से नए सत्र की शुरुआत हो गई। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बच्चों का जोरदार स्वागत किया गया। स्कूलों में तिलक, फूल, चॉकलेट और स्टेशनरी से छात्रों का स्वागत हुआ, साथ ही शिक्षकों ने ‘वेलकम बैक’ कहकर उत्साहवर्धन किया।

लखनऊ के विभिन्न स्कूलों में छात्रों ने खुशी-खुशी स्कूलों की ओर रुख कियालखनऊ पब्लिक स्कूल आनंद नगर शाखा में छात्रों ने दोस्तों के साथ खेल खेलकर पहले दिन को यादगार बना दिया। वहीं, चिनहट-2, आलमबाग, सरोजनीनगर और काकोरी के प्राथमिक विद्यालयों में ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली निकाली गई।

बच्चों ने कहानी सुनाकर जताई खुशी

प्राथमिक विद्यालय की कक्षा-1 की छात्रा दीक्षा ने पहले ही दिन चिड़िया और बिल्ली की कहानी सुनाकर शिक्षकों को खुश कर दिया। शिक्षकों ने बताया कि छात्र पहले दिन से ही उत्साह से भरे हैं और स्कूल खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

82 स्कूलों का हुआ विलय, बच्चों को नए स्कूल में भेजा गया

लखनऊ में इस बार 82 स्कूलों का विलय किया गया है, जिसके चलते कई छात्रों को नए स्कूलों में प्रवेश मिला। इसके बावजूद बच्चों और अभिभावकों ने सहयोग दिखाया।

‘अच्छे बच्चे तभी बनेंगे, जब हम स्कूल चलेंगे’ का नारा

प्राथमिक विद्यालय चिनहट-2 में शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर रैली निकाली और “अच्छे बच्चे तभी बनेंगे, जब हम स्कूल चलेंगे” का नारा लगाया।

तिलक लगाकर किया स्वागत, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

आलमबाग के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों ने तिलक लगाकर छात्रों का स्वागत किया। बच्चों ने भी शिक्षकों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने पर फोकस

सरोजनीनगर के कल्ली पश्चिम स्कूल में रैली के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश ने नामांकन बढ़ाने की अपील की, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी आर.पी. यादव ने शिक्षकों को शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के टिप्स दिए।

अभिभावकों को किया गया जागरूक

प्राथमिक विद्यालय हर्दोइया लालनगर काकोरी की शिक्षिकाओं और छात्रों ने ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली निकाली और अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading