PM मोदी 12 जुलाई को देंगे 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को ‘मिशन रिक्रूटमेंट’ अभियान के तहत देशभर के 51,000 से अधिक नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह आयोजन शुक्रवार सुबह 11 बजे लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नवनियुक्त युवाओं को संबोधित भी करेंगे।

अब तक 10 लाख युवाओं को मिला रोजगार

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक रोजगार मेलों के माध्यम से 10 लाख से अधिक युवाओं को केंद्र सरकार की विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है। मिशन रिक्रूटमेंट के तहत केंद्र सरकार युवाओं को सशक्त बनाने और रोजगार अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से यह पहल कर रही है।

केंद्र सरकार के मंत्रालयों में मिलेगी नियुक्ति

नव नियुक्त कर्मियों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में तैनाती दी जाएगी, जिनमें प्रमुख रूप से रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, डाक विभाग, वित्तीय सेवा विभाग, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय आदि शामिल हैं।

47 शहरों में एक साथ होगा कार्यक्रम

यह रोजगार मेला कार्यक्रम देशभर के 47 शहरों में आयोजित किया जाएगा। इन सभी शहरों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जोड़ा जाएगा। लखनऊ में यह आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा, जहां यूपी के कई नवनियुक्त कर्मचारी भी नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे।

Back to top button