वाजिदपुर में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटा- मकान पर चला बुलडोजर

जलालपुर (अंबेडकरनगर)। वाजिदपुर में सरकारी भूमि पर बने अवैध मकान को लेकर गुरुवार को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की। राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने पुलिस फोर्स और पीएसी की मौजूदगी में नबी अहमद के मकान को ढहाया। कार्रवाई से पहले बसखारी रोड और अकबरपुर रोड पर मुनादी कराकर लोगों को सूचित किया गया था।

60 फुट दायरे में आया मकान, पूर्व में दी गई थी चेतावनी
अधिकारियों के अनुसार, नबी अहमद का मकान गाटा संख्या 602 में स्थित है जो पीडब्ल्यूडी की भूमि पर लगभग 60 फुट के क्षेत्र में आ रहा था। इसको लेकर लगभग पंद्रह दिन पूर्व विभाग द्वारा विधिवत नोटिस चस्पा कर दिया गया था। इसके बावजूद जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन ने यह कार्रवाई तय मानी। गुरुवार को जब तमसा नदी के किनारे इस स्थान पर बुलडोजर चला, तो मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसबल और अधिकारी तैनात रहे।

53 मकानों की सूची तैयार, आगे भी चलेगा अभियान
राजस्व अभिलेखों की जांच के बाद वाजिदपुर क्षेत्र में कुल 53 अतिक्रमित भवनों की सूची प्रशासन ने तैयार की है। बताया जा रहा है कि अब आगामी कार्रवाई में जमालपुर चौराहे से अकबरपुर रोड तक के गाटा संख्या 1540 पर भी बुलडोजर चल सकता है। इससे पूर्व 8 व 9 जुलाई को भी गाटा संख्या 600 पर कमलेश वर्मा द्वारा किये गए अतिक्रमण को प्रशासन ने ध्वस्त किया था।

कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी जलालपुर राहुल गुप्ता, तहसीलदार गरिमा भार्गव, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अश्वनी कुमार, एई जयशंकर चौबे, जेई विजय बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक जलालपुर संतोष सिंह सहित भारी पुलिस बल और पीएसी के जवानों ने मोर्चा संभाला। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरती गई।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading