मंत्री असीम अरुण ने कराया अपने ही निजी सचिव की गिरफ्तारी

  • मंत्री असीम अरुण ने खुद बुलवाई पुलिस
  • निजी सचिव जय किशन सिंह पर अश्लील हरकत का आरोप
  • पीड़िता ने रोते हुए की शिकायत, मंत्री ने दिया न्याय का भरोसा

लखनऊ। योगी सरकार में समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने गुरुवार को अपने ही निजी सचिव जय किशन सिंह को महिला कर्मचारी से अश्लील हरकत के मामले में गिरफ्तार करवा दिया। मंत्री ने स्वयं पुलिस को बुलाकर अपने दफ्तर में ही आरोपी को पकड़ा दिया।

पूरा मामला समाज कल्याण विभाग के मुख्यालय भागीदार भवन का है, जहां पीड़िता एक महिला कर्मचारी के तौर पर कार्यरत है। जानकारी के मुताबिक, जय किशन सिंह काफी समय से महिला को अशोभनीय हरकतों के ज़रिए परेशान कर रहा था। गुरुवार को मंत्री कार्यालय पहुंचने पर महिला कर्मचारी ने फूट-फूटकर मंत्री के सामने अपनी पीड़ा रखी।

मंत्री ने खुद पुलिस को बुलाया, तहरीर दिलाकर कराया केस दर्ज

महिला की बात सुनने के बाद मंत्री असीम अरुण ने बिना देरी किए गोमती नगर थाने के प्रभारी को कॉल कर बुलाया और महिला से आरोपी के खिलाफ तहरीर दिलवाई। पुलिस ने जय किशन सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मंत्री बोले – अपराधी चाहे कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

मामले पर मंत्री असीम अरुण ने स्पष्ट कहा, “यह बेहद गंभीर अपराध है। कानून सबके लिए समान है। यदि मेरा निजी सचिव भी दोषी है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे कृत्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।”

27 साल IPS सेवा देने के बाद बने मंत्री

असीम अरुण यूपी पुलिस में 27 वर्षों तक आईपीएस के पद पर कार्यरत रहे हैं। जनवरी 2022 में उन्होंने वीआरएस लेकर बीजेपी जॉइन की और उसी वर्ष योगी सरकार की दूसरी पारी में मंत्री बनाए गए। वह संवेदनशील प्रशासन और सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading