यूपी में रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

  • रक्षाबंधन पर यूपी की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा
  • योजना 8 अगस्त सुबह 6 बजे से 10 अगस्त रात 12 बजे तक प्रभावी
  • महिलाएं एक सहयात्री के साथ एसी-नॉन एसी बसों में कर सकेंगी यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के खास मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 8 अगस्त (शुक्रवार) सुबह 6 बजे से लेकर 10 अगस्त (रविवार) रात 12 बजे तक, राज्य की सभी रोडवेज बसों में महिलाएं बिना टिकट यात्रा कर सकेंगी। इस योजना के तहत महिलाएं एक सहायक (सहयात्री) के साथ एसी और नॉन-एसी दोनों तरह की बसों में सफर कर सकेंगी।

986 बसें संचालित, 50 रिजर्व में रहेंगी

त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए लखनऊ रीजन से 986 रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा 50 अतिरिक्त बसें स्टैंडबाय पर रहेंगी, जिन्हें जरूरत पड़ने पर तुरंत ड्यूटी पर लगाया जाएगा।

बसों की तकनीकी जांच और सफाई की व्यवस्था

यात्रा के दौरान किसी भी तकनीकी खराबी से बचने के लिए बसों की 13 बिंदुओं पर जांच की जा रही है। विशेष ध्यान 200 किमी से अधिक दूरी तय करने वाली बसों पर दिया जा रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने निर्देश दिए हैं कि चालक व परिचालक पूरी वर्दी में रहेंगे और नशे की हालत में नहीं पाए जाएं। सभी कर्मचारियों को वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की मदद करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

 हेल्प डेस्क और कंट्रोल रूम भी तैनात

लखनऊ समेत सभी प्रमुख बस अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा एक केंद्रीय कंट्रोल रूम (8726005808) बनाया गया है, जहां सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक कॉल कर सहायता ली जा सकती है।

सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग टीमें

लखनऊ के अवध बस स्टेशन, लखनऊ-रायबरेली और लखनऊ-कानपुर मार्ग पर पेट्रोलिंग वाहन तैनात किए गए हैं, जो भीड़, ट्रैफिक और बस संचालन की निगरानी करेंगे।

 पीकिंग प्वाइंट और स्पेशल स्टाफ की तैनाती

महिलाओं की सुविधा के लिए लखनऊ शहर में कई स्थानों पर पीकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। सभी शिफ्ट में विशेष स्टाफ और अधिकारी तैनात रहेंगे।

ट्रेनें फुल, अब बसों का ही सहारा

रक्षाबंधन से पहले लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, बिहार और पूर्वांचल की ओर जाने वाली अधिकतर ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। जनरल कोच में चढ़ना भी मुश्किल हो गया है, ऐसे में बड़ी संख्या में यात्री अब रोडवेज बसों का रुख कर रहे हैं। इसी के चलते निगम ने विशेष तैयारियां और निगरानी व्यवस्थाएं लागू की हैं।

Related Posts

कौशांबी में दर्दनाक हादसा: ट्राले से टकराई पिकअप, 8 की मौत, 29 घायल

कौशांबी। जिले में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास…

Continue reading
लखनऊ में जुमे की नमाज के बाद शिया समुदाय का प्रदर्शन

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शिया समुदाय के लोगों ने आसिफी मस्जिद में एकत्र होकर सऊदी अरब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में…

Continue reading