भाजपा मंडल कार्य समिति बैठकों का शंखनाद

  • बूथ से मंडल तक कार्यकर्ता ही पार्टी के आधार स्तंभ
  • सभी पदाधिकारियों को समय पर उपस्थिति और सक्रिय भागीदारी का निर्देश
  • मुख्य और विशिष्ट अतिथियों की सूची तय, जिम्मेदारियां बांटी गईं

अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल कार्य समिति की घोषणा के बाद जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से 28, 29 और 30 अगस्त को तीन दिवसीय मंडल स्तरीय बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के नेतृत्व में इन बैठकों की तिथि, स्थान और प्रमुख अतिथियों की सूची तय कर दी गई है।

अम्बेडकरनगर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल कार्य समिति की घोषणा के बाद जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से 28, 29 और 30 अगस्त को तीन दिवसीय मंडल स्तरीय बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के नेतृत्व में इन बैठकों की तिथि, स्थान और प्रमुख अतिथियों की सूची तय कर दी गई है।

मंडलों में दो घंटे चलेगी बैठक, संगठनात्मक गतिविधियों पर होगा मंथन

हर बैठक में दो घंटे की गहन चर्चा के दौरान मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि मंडल कार्य समिति, शक्ति केंद्र संयोजकों का सत्यापन, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि संगठन की मजबूती में समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि भाजपा जैसी सशक्त कार्यकर्ता-आधारित पार्टी किसी अन्य दल के पास नहीं है और यही कारण है कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।

बूथ से मंडल तक कार्यकर्ता ही हैं आधार स्तंभ

त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भाजपा के कार्यक्रमों को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने का कार्य मंडल और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के जिम्मे होता है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी पदाधिकारी निर्धारित बैठक में समय से पहुंचकर संगठनात्मक मंथन को सार्थक बनाएं।

Back to top button