ईमानदारी की मिसाल रहे एसपी केशव कुमार का तबादला

  • भ्रष्टाचार पर लगाम और पारदर्शी कार्यशैली ने बनाई अलग पहचान
  • अपराधियों पर लगातार कार्रवाई से अपराध जगत में मची खलबली
  • जनता से सीधे संवाद कर विश्वास अर्जित किया

अंबेडकरनगर। जिले की पुलिसिंग में ईमानदारी और पारदर्शिता की नई परिभाषा लिखने वाले पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार का तबादला कर दिया गया है। शासन ने उन्हें कुशीनगर जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। उनके स्थानांतरण की खबर मिलते ही जिले में निराशा की लहर दौड़ गई और लोग सोशल मीडिया से लेकर चौराहों तक उनकी कार्यशैली की चर्चा करते दिखाई दिए।

भ्रष्टाचार पर लगाम और पारदर्शी कार्यशैली

आरआर 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी केशव कुमार ने अंबेडकरनगर में तैनाती के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़ी लड़ाई छेड़ी। चाहे थाना स्तर पर रिश्वतखोरी की शिकायत हो या पुलिस महकमे में लापरवाही, उन्होंने बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई की। कई मामलों में दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर यह संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।

अपराधियों में रही खौफ की छाया

एसपी के कार्यकाल में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा कसता रहा। संगठित अपराध, शराब माफिया और साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए गए। कई वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और गिरोहबंद अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई ने अपराध जगत में खलबली मचा दी।

जनता से सीधे संवाद की अनूठी पहल

केशव कुमार ने खुद को सिर्फ पुलिस कप्तान तक सीमित नहीं रखा, बल्कि जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। थानों की कार्यप्रणाली पर पैनी निगाह रखने के साथ-साथ उन्होंने आम नागरिकों की शिकायतें सुनने के लिए समय निर्धारित किया। जिले के ग्रामीण इलाकों तक पहुंच कर जनता से सीधे संवाद करना उनकी पहचान बन गया।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading