अम्बेडकरनगर। आगामी छठ पूजा पर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत शंकर शनिवार को नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने बुढ़िया माता स्थान, गोपाल बाग और सरयू नदी के कम्हरिया घाट का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि छठ प#अम्बेडकरनगर #छठपर्व #सुरक्षा #जलव्यवस्था #प्रकाशव्यवस्था #एसपीनिरीक्षण #श्रद्धालु र्व पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए।
बुढ़िया माता स्थान पर जलभराव और प्रकाश व्यवस्था के निर्देश
एसपी ने सबसे पहले नगर पंचायत क्षेत्र के बुढ़िया माता स्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने पोखरे में पर्याप्त जलभराव सुनिश्चित कराने का निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध होना चाहिए।
उन्होंने नगर पंचायत अधिकारियों को प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने, रात्रि में महिलाओं के विश्राम और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि छठ पर्व पर आने वाले व्रतधारियों और आगंतुकों की सुविधा प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
गोपाल बाग में गंदे पानी पर नाराजगी, अधूरे कार्य को जल्द पूरा करने का आदेश
निरीक्षण के दौरान एसपी गोपाल बाग पहुंचे, जहां पोखरे में गंदे पानी और अधूरे निर्माण कार्य देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।
उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि पोखर से गंदा पानी तुरंत निकाला जाए और उसकी जगह स्वच्छ जल भरा जाए, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान कोई असुविधा न हो।
साथ ही उन्होंने अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के आदेश दिए। एसपी ने कहा कि यह पर्व श्रद्धा और स्वच्छता दोनों का प्रतीक है, इसलिए हर स्थान को साफ-सुथरा और सुरक्षित बनाया जाए।








