बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्र से मारपीट का मामला

वाराणसी: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के सर सुन्दर लाल चिकित्सालय परिसर में शनिवार को एक छात्र से कथित रूप से मारपीट की घटना सामने आई। पीड़ित छात्र अभय कुमार, जो हिन्दी विभाग में अध्ययनरत हैं, ने विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस को शिकायत दी कि उन्हें अस्पताल में तैनात एक सुरक्षा गार्ड और उसके सहयोगियों ने बिना किसी कारण रोककर मारपीट की।

अभय कुमार ने बताया कि वे 11 नवंबर 2025 को अपने भाई के उपचार के लिए अस्पताल के गैस्ट्रो ओपीडी विभाग गए थे। उसी दौरान सुरक्षा गार्ड ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें रोक लिया और सार्वजनिक रूप से उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद अन्य सुरक्षा कर्मियों को बुलाकर छात्रों पर हमला किया गया, जिससे दोनों को शारीरिक चोटें आईं।

पीड़ित ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि दोषी सुरक्षा गार्ड और उसके सहयोगियों को तत्काल निलंबित किया जाए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। छात्रों ने 24 घंटे की अल्टीमेटम के बाद विरोध समाप्त किया।

लंका थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी बीएचयू सौरभ तिवारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को शांत कराया। अभी छात्रों का शिकायत पत्र विश्वविद्यालय के डॉक्टर के पास है। जैसे ही पत्र प्रशासन के पास पहुंचेगा, उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button