रिलायंस जामनगर SEZ रिफाइनरी में रूसी क्रूड बंद

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने जामनगर की एक्सपोर्ट-ओनली (SEZ) रिफाइनरी में रूसी क्रूड का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर दिया है। कंपनी के मुताबिक 20 नवंबर से SEZ यूनिट में रूसी क्रूड का इंपोर्ट रोका गया है और 1 दिसंबर से यहां से होने वाला सारा फ्यूल नॉन-रशियन क्रूड से बनेगा

कंपनी ने बताया कि घरेलू उपयोग के लिए रशियन क्रूड का इस्तेमाल जारी रहेगा। यह कदम यूरोपीय यूनियन के सैंक्शन का पालन करने के लिए उठाया गया है। जनवरी 2026 से रशियन क्रूड से बने किसी भी उत्पाद को यूरोप में बेचना प्रतिबंधित होगा।

जामनगर कॉम्प्लेक्स में दो रिफाइनरी हैं—एक SEZ यूनिट जो सिर्फ एक्सपोर्ट करती है और दूसरी पुरानी यूनिट जो घरेलू मार्केट में सप्लाई करती है। SEZ यूनिट में अभी पुराना रशियन क्रूड इन्वेंट्री प्रोसेस हो रहा है। इसके खत्म होते ही नया प्रोडक्शन सिर्फ नॉन-रशियन क्रूड से होगा।

रिलायंस के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि 22 अक्टूबर तक कमिटेड रशियन क्रूड कार्गो को ऑनर किया जा रहा है। आखिरी कार्गो 12 नवंबर को लोड हुआ था। 20 नवंबर या उसके बाद आने वाले रशियन कार्गो को घरेलू टैरिफ एरिया (DTA) रिफाइनरी में प्रोसेस किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button