लखनऊ में कोल्ड डे, मौसम विभाग ने जारी किया कोहरे का अलर्ट

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं और 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। कोल्ड डे के चलते लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही और जिलाधिकारी ने 1 जनवरी तक 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी का आदेश दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री के आसपास रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 5.8 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। अधिकतम आर्द्रता 93 फीसदी और न्यूनतम 74 फीसदी रही।

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही ठंडी हवाओं के असर के कारण शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों के लिए 2 दिन घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और 1 दिन यलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा और हवा की गति सामान्य रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button