फजलहक फारूकी और गुलबदीन नैब की वापसी

काबुल। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने भारत और श्रीलंका में होने वाले ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी एक बार फिर से राशिद खान को सौंपी गई है, जबकि इब्राहिम जदरान उपकप्तान होंगे।

वर्ल्ड कप से पहले अफगानिस्तान टीम UAE में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगी, जिसमें खिलाड़ियों की फॉर्म और टीम कॉम्बिनेशन पर खास नजर रखी जाएगी।

फजलहक फारूकी और गुलबदीन नैब की वापसी

टीम में तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी और ऑलराउंडर गुलबदीन नैब को शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ी इससे पहले बांग्लादेश दौरे से बाहर थे। इसके अलावा मुजीब उर रहमान और तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक को भी स्क्वॉड में जगह मिली है। नवीन-उल-हक चोट से उबर चुके हैं और अब चयन के लिए उपलब्ध हैं।

रिजर्व खिलाड़ियों की सूची

ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान के चयन के कारण युवा मिस्ट्री स्पिनर एएम गजनफर को रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया है। इसके साथ इजाज अहमदजई और जिया उर रहमान शरीफी भी रिजर्व सूची में शामिल हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का प्रदर्शन

अफगानिस्तान टीम ने पिछली बार टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। टीम ने न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश जैसी मजबूत टीमों को हराया था।

वेस्टइंडीज सीरीज में तय होगा टीम कॉम्बिनेशन

ACB के CEO नसीब खान ने कहा, “पिछले वर्ल्ड कप का प्रदर्शन हमारे लिए गर्व का विषय है। एशियाई परिस्थितियों में हम और बेहतर खेलने की उम्मीद कर रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से हमें सही टीम कॉम्बिनेशन तय करने में मदद मिलेगी।”

ग्रुप और पहला मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान को ग्रुप D में रखा गया है। ग्रुप में न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, UAE और कनाडा शामिल हैं। अफगानिस्तान अपना पहला मुकाबला 8 फरवरी को चेन्नई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा।

Related Posts

डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती

ब्रिस्बेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मस्तिष्क झिल्ली में सूजन (मेनिन्जाइटिस) के कारण ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं…

Continue reading
मेलबर्न टेस्ट से स्टार्क और इंग्लिश पेसर्स को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा

बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मेलबर्न में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट से फायदा मिला। मुख्य बिंदु: जोश टंग का फायदा गस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *