उच्च प्राथमिक विद्यालय चौहान की बस्ती में गणतंत्र दिवस समारोह

छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम

संविधान और कर्तव्यों पर प्रधानाध्यापक का संदेश

विद्यालय स्टाफ और अभिभावकों का सक्रिय सहयोग

जलालपुर, अंबेडकर नगर। विकासखंड भियांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय चौहान की बस्ती में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह सोमवार को हर्षोल्लास और अनुशासित वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावक और ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

समारोह में विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंजु, रोली, शिखा, नैना, आंशी और सोनम द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। स्वागत गीत आंशी और शेजल ने प्रस्तुत किया। अंजु, नैना और सोनम ने नृत्य की प्रस्तुति दी।
आंशी, अंजु, अर्चना, रजनी, अंजलि और प्रिया ने ‘बड़ा नीक लागे अपने देशवा कै माटी’ पर नृत्य किया। अर्चना, हिमांशी, आंशी, शेजल, मानवी और नैना ने ‘भारत है पहचान मेरी, तिरंगा शान मेरी’ गीत पर प्रस्तुति दी। वहीं प्रियांशी, नैंसी, पंखुड़ी, अनामिका, अर्चना और अंतिमा ने ‘पहरा तिरंगा’ देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की सराहना प्राप्त की।

संविधान और कर्तव्यों पर दिया गया संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक राज बहादुर मिश्रा ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने संविधान की गरिमा, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता बताई।
इस दौरान प्रदीप कुमार मौर्य, राजकरन प्रजापति और अरशद कमाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया।

समारोह की सफलता में विद्यालय स्टाफ, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष गंगाराम, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद कुमार यादव, पूर्व छात्र स्नेहा, अंशू, तरुण, आनंद, अंशिका, रूचि, शिवकुमार, रामू विश्वकर्मा सहित अभिभावकों और गांव के संभ्रांत नागरिकों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button