
वाराणसी। सेंट्रल जेल रोड स्थित रिहायशी मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का वाराणसी पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया। पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके से तीन युवतियां, संचालक की साली और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया। ग्राहक SBI में क्लर्क है।
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान आरोपी भागने लगे, लेकिन उन्हें मकान के अंदर ही दबोच लिया गया। छापेमारी के दौरान युवतियां लगातार अपना चेहरा छिपाती रहीं। उन्हें बाहर निकालने के लिए महिला पुलिसकर्मी बुलाए गए और थाने ले जाया गया।
पुलिस ने बताया कि सेक्स रैकेट कॉलोनी में किराए के मकान में चल रहा था और इसकी विस्तृत जांच जारी है।








