कानपुर में IAS जालसाजी: युवक ने प्रेमजाल में फंसा कर ठगे 71 लाख रुपए

कानपुर। एक युवक ने लड़की को पहले खुद को सरकारी बैंक का अधिकारी बताकर प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद उसने दावा किया कि वह IAS में सिलेक्ट हो गया है और लड़की से शादी का झांसा दिया।

युवक ने सरकारी विभाग की वेबसाइट जैसी ई-मेल आईडी से फर्जी ई-मेल, जॉइनिंग लेटर और डॉक्यूमेंट वॉट्सऐप पर लड़की को भेजे। इसके बाद IAS में सिलेक्शन के नाम पर लाखों रुपए की जरूरत बताकर लड़की से करीब 71 लाख रुपए ठग लिए।

पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नीतेश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button