
अम्बेडकरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन में उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) की ओर से बुक डोनेशन ड्राइव आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस लाइन स्थित पुस्तकालय को समृद्ध बनाना रहा।जनपदीय अध्यक्षा अपर्णा के नेतृत्व में आयोजित इस पहल में पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने उपयोगी पुस्तकों का दान किया।ड्राइव के दौरान कहानियों और कविताओं की किताबें, एनसीईआरटी की स्कूल पुस्तकें, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित किताबें और धार्मिक ग्रंथ दान किए गए।इस पहल के जरिए पुस्तकालय में नई किताबों का संग्रह बढ़ा है। साथ ही शिक्षा और अध्ययन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।पुलिस लाइन में तैनात कर्मियों को अब अध्ययन के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे।








