कानपुर में सेप्टिक टैंक हादसा: सफाई के दौरान बाप-बेटे की मौत

कानपुर: कानपुर में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीन लोगों को बाहर निकाला गया।

सभी को तुरंत हैलट हॉस्पिटल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जावेद (52) और उनके बेटे आबिद (21) को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे व्यक्ति की हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कर्नलगंज थाना क्षेत्र निवासी इरफान अपने ससुर जावेद और साले आबिद के साथ कल्याणपुर स्थित गोवा गार्डन के शिव कृपा अपार्टमेंट में सेप्टिक टैंक की सफाई करने गए थे। रात करीब 12:30 बजे तीनों टैंक में उतरे और पहला चरण पूरा कर बाहर आ गए।

इसके बाद करीब 2 बजे दोबारा सफाई के लिए टैंक में उतरे, लेकिन इस बार जावेद और आबिद गहराई में जाने के बाद बाहर नहीं निकल सके। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर इरफान अंदर गया, जहां उसे भी चक्कर आने लगे। वह किसी तरह बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दे सका।

मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर तीनों को बाहर निकाला। मृतक जावेद के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button