पालघर में ‘शिव का अवतार’ बताकर महिला से रेप

मुंबई/पालघर। पालघर जिले में एक स्वयंभू बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने खुद को भगवान शिव का अवतार बताकर पुणे की 35 वर्षीय महिला के साथ कई बार रेप किया।

आरोपी की पहचान हृषिकेश वैद्य (40) के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, नासिक में एक अन्य बाबा की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराई।

फेसबुक के जरिए हुआ संपर्क

पुलिस के अनुसार, महिला की आरोपी से 2023 में फेसबुक के जरिए पहचान हुई थी। उसी साल दिसंबर में आरोपी पुणे पहुंचा और महिला को अपने झांसे में ले लिया।

FIR के मुताबिक, आरोपी ने महिला को यह कहकर बहलाया कि वह महादेव का अवतार है और महिला उसकी पार्वती है।

बेहोश कर किया दुष्कर्म

आरोप है कि आरोपी महिला को पुणे के मांजरी इलाके के एक लॉज में ले गया, जहां उसे बेहोश कर उसके साथ रेप किया। इसके बाद कई बार शारीरिक शोषण किया गया।

नासिक केस के बाद खुला मामला

इससे पहले अशोक खरात नाम के एक अन्य स्वयंभू बाबा को नासिक पुलिस ने 18 मार्च को रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसी के बाद पीड़िता ने सामने आकर शिकायत दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button