सम्राट अशोक जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग:आलापुर में भव्य समारोह

आलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा हज़्ज़ीपुर में सम्राट अशोक महान की जयंती का भव्य आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हजारों लोगों द्वारा सामूहिक भोज ग्रहण करना था।

समारोह का शुभारंभ बौद्ध उपासक और कार्यक्रम संचालक रमेश मौर्य ने किया। उन्होंने उपस्थित समाज को बुद्ध वंदना, त्रिशरण और पंचशील का पाठ कराया। इसके बाद सभी अतिथियों ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में सम्राट अशोक महान, तथागत गौतम बुद्ध, माता सावित्री फुले, ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले जैसे महान व्यक्तित्वों के जीवन, विचारों और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई प्रस्तुतियां दीं, जिनकी उपस्थित जनसमूह ने सराहना की। गायक हरिकेश गौतम और उनकी टीम ने अपनी मधुर प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button