ईरान का बहरीन में अमेरिकी कंपनी अमेज़न पर हमला, डेटा सेंटर में लगी आग

अंबेडकरनगर। मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान ने बहरीन स्थित अमेरिकी कंपनी अमेज़न वेब सर्विस के डेटा सेंटर पर हमला किया। फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार, हमले के बाद वहां आग लग गई। बहरीन के गृह मंत्रालय ने भी आग लगने की पुष्टि की थी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर सक्रिय रही।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने पिछले दिन मिडिल ईस्ट में 18 अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाने की धमकी दी थी। इन कंपनियों में माइक्रोसॉफ्ट, एपल, गूगल, मेटा जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए किसी समझौते की आवश्यकता नहीं है। उनका दावा है कि अमेरिका यह युद्ध अगले 2 से 3 हफ्तों में खत्म कर सकता है।

इस हमले से वैश्विक निवेशकों और तकनीकी कंपनियों में चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि मिडिल ईस्ट की सुरक्षा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button