बीरखेत गांव में आग से 10 बीघा गेहूं फसल जली

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बीरखेत गांव में रविवार दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग सबसे पहले एक किसान के गेहूं के खेत में लगी। इसके बाद तेज हवाओं के कारण आग तेजी से आसपास के खेतों में फैल गई।इस घटना में करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग से गांव के राजेंद्र, पूजन यादव और बटानू प्रजापति की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं। किसानों को इस हादसे से बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।

ग्रामीणों ने मिलकर पाया आग पर काबू

आग लगने की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया।ट्रैक्टरों से खेतों की जुताई कर आग को आगे बढ़ने से रोका गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया, जिससे और बड़े नुकसान को टाला जा सका।

प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का आकलन

घटना की सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जले हुए खेतों का निरीक्षण किया और नुकसान का आकलन शुरू किया।प्रशासन की ओर से प्रभावित किसानों को सहायता देने की बात कही गई है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button