जलालपुर में अंतरराज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता

नरेंद्र देव इंटर कॉलेज मैदान पर चार मुकाबले, कई टीमों ने दर्ज की जीत

अम्बेडकर नगर के जलालपुर स्थित नरेंद्र देव इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित अंतरराज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। अभिनव क्लब के तत्वावधान में चल रही प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और कौशल का प्रदर्शन किया।

पहला मैच अयोध्या हॉस्टल और एन.ई.आर. के बीच खेला गया। इसमें एन.ई.आर. ने 3-0 से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला पंजाब और एकलव्य स्टेडियम, अंबेडकर नगर के बीच हुआ, जिसमें पंजाब ने 2-0 से जीत हासिल की।

तीसरे मैच में उत्तर प्रदेश पुलिस और हरदोई आमने-सामने रहीं। इस मुकाबले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 2-0 से जीत दर्ज की। चौथे मैच में अभिनव क्लब और मानशी फाउंडेशन के बीच खेला गया, जिसमें अभिनव क्लब ने 5-0 से जीत हासिल की।

पूजा यादव और ज्योति बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

अभिनव क्लब की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा यादव और हरदोई की ज्योति को शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। दोनों खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक देकर सम्मानित किया गया।

कमेंट्री और दर्शकों ने बढ़ाया उत्साह

कुलवीर सिंह की कमेंट्री ने मैचों का रोमांच बढ़ाया। दर्शकों की मौजूदगी से मैदान का माहौल उत्साहित रहा।कार्यक्रम में दीपक त्रिपाठी, शनि पांडे, देवेश मिश्र, पंकज वर्मा, केशव श्रीवास्तव, शास्वत मिश्र, विकास निषाद, आदित्य गोयल, स्वाति पाठक सहित कई लोग मौजूद रहे। नारी शक्ति संस्थान की टीम ने भी पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button