घटनाओं की जांच को कांग्रेस के तीन प्रतिनिधिमंडल सक्रिय

पीड़ितों से मुलाकात कर जानी हकीकत, रिपोर्ट जिला अध्यक्ष को सौंपी जाएगी

अंबेडकर नगर में हाल की घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने सक्रियता बढ़ाई है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के निर्देश पर तीन अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल गठित किए गए। इनका उद्देश्य घटनाओं की जांच करना और पीड़ितों से मिलकर वास्तविक स्थिति जानना है।

दुराजपुर में छिनैती पीड़ित से मुलाकात
आलापुर क्षेत्र के दुराजपुर गांव में हाल ही में 14 लाख रुपये की छिनैती की घटना हुई थी। इस मामले में जिला महासचिव दीपक मिश्र के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम गांव पहुंची। प्रतिनिधिमंडल में अजय पासवान, अशोक कुमार सत्यार्थी, राम नरेश पाल, राजीव गुप्ता, कपिल देव बारी, दूधनाथ पाण्डेय और निशा शामिल रहे। टीम ने पीड़ित रईस अहमद से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और स्थिति का आकलन किया।

मुंडेरा में भी पहुंची कांग्रेस टीम
टांडा क्षेत्र के बसखारी ब्लाक स्थित मुंडेरा गांव में भी प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया। जिला उपाध्यक्ष कुलदीप उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने मो. जमाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में फिरोज अहमद किछौछवी, वसीम अहमद, शाह आलम, निजामुद्दीन, नियामुल्लाह, साधना नायक, जोखन सिंह, अनुजम और परवेज अहमद शामिल रहे। टीम ने मौके पर जाकर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

कश्मीरीया प्रकरण में जांच और मांग
टांडा क्षेत्र के कश्मीरीया प्रकरण को लेकर भी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल सक्रिय रहा। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव तौसीफ अहमद मोनू के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र का दौरा किया। इसमें सत्यमवदा पासवान, शहबाज गांधी, रामकृपाल धावक, दस्तगीर और मिस्बाहुद्दीन अंसारी शामिल रहे। टीम ने पीड़ित व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर घटनाओं की जानकारी ली। साथ ही मामले की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग उठाई गई।

रिपोर्ट तैयार कर संगठन को सौंपी जाएगी
सभी प्रतिनिधिमंडलों ने दौरे के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह रिपोर्ट जिला स्तर पर प्रस्तुत की जाएगी। इसके आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button