जामिया मिलिया इस्लामिया में फिर बवाल…RSS के युवा कुंभ में छावनी में तब्दील हुआ कैंपस

Jamia RSS Event Row: युवा कुंभ कार्यक्रम पर बढ़ा विवाद, छात्रों का विरोध

दिल्ली : दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रस्तावित ‘युवा कुंभ’ कार्यक्रम को लेकर विवाद गहरा गया है। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और शनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया ने प्रशासन से इस कार्यक्रम की अनुमति वापस लेने की मांग की है।

छात्र संगठनों का विरोध

छात्र संगठनों का कहना है कि इस तरह के आयोजन से कैंपस का माहौल प्रभावित हो सकता है। उनका आरोप है कि यह कार्यक्रम अल्पसंख्यक छात्रों की भावनाओं के अनुकूल नहीं है, इसलिए इसे रद्द किया जाना चाहिए।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

विवाद को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन किसी भी संभावित तनाव को देखते हुए सतर्क नजर आ रहा है।

RSS शताब्दी कार्यक्रम

यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघकी 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रस्तावित है। आयोजकों के अनुसार, ‘युवा कुंभ’ का उद्देश्य युवाओं को जोड़ना, नेतृत्व क्षमता विकसित करना और सेवा भावना को बढ़ावा देना है।

‘विचारधाराओं का टकराव’

SFI से जुड़े छात्रों का कहना है कि देश के कई शिक्षण संस्थानों में ऐसे कार्यक्रमों को लेकर पहले भी विरोध हुआ है। जामिया जैसे संस्थान में इसे लेकर वैचारिक मतभेद और स्पष्ट हो रहे हैं।

प्रशासन की चुप्पी

फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। छात्र संगठनों ने मांग की है कि अनुमति प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता बरती जाए और भविष्य में ऐसे विवादित आयोजनों से बचा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button