कानपुर में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा

महिला बिल को लेकर विपक्ष पर निशाना

  • कानपुर दक्षिण में भाजपा ने निकाली जन आक्रोश पदयात्रा
  • महिलाओं की बड़ी भागीदारी, हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन
  • जागेश्वर अस्पताल से शुरू हुई पदयात्रा
  • चावला मार्केट में हुआ समापन और पुतला दहन

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को कानपुर दक्षिण क्षेत्र में नारी अधिनियम बिल को संसद में पारित न होने देने के विरोध में बड़े स्तर पर ‘जन आक्रोश पदयात्रा’ निकाली। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने किया।

इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत जागेश्वर अस्पताल से हुई, जहां से महिलाएं समूहों में शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकलीं।

पदयात्रा के दौरान “महिला अधिकारों का अपमान नहीं सहेंगे” जैसे नारों के साथ प्रदर्शन किया गया। पूरे रास्ते महिलाओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह और विरोध का माहौल देखने को मिला।

यह पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए चावला मार्केट पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। यहां कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी के पुतलों का दहन कर विरोध जताया।

जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि नारी सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक को संसद में पास न होने देना महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है। उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि उनकी वजह से यह बिल अटका हुआ है, जिससे महिलाओं के हित प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और मातृशक्ति इस मुद्दे पर लगातार संघर्ष जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button