लखनऊ के नगराम में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

  • नगराम क्षेत्र के अमेठियन का पुरवा गांव की घटना
  • 28 वर्षीय युवक ने घर में लगाई फांसी
  • पत्नी और ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप
  • पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र के अमेठियन का पुरवा गांव में शनिवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 28 वर्षीय प्रशांत कुमार सिंह के रूप में हुई है।

परिजनों का आरोप है कि प्रशांत अपनी पत्नी ममता सिंह और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने घर के कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने बहू और ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

2018 में हुई थी शादी

प्रशांत कुमार सिंह का विवाह अप्रैल 2018 में बलरामपुर जिले के गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के दुधरा गांव निवासी राजकरन सिंह की बेटी ममता सिंह उर्फ रुचि सिंह के साथ हुआ था। दंपति के दो बच्चे हैं—हार्दिक (7) और यश (4)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button