चुनाव में हार के बाद छलका CM स्टालिन का दर्द, जनता को लिखी भावुक चिट्ठी

हार के बाद एमके स्टालिन का भावुक संदेश जनता के भरोसे को बताया सबसे बड़ी ताकत

तमिलनाडु : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद MK Stalin ने जनता को संबोधित करते हुए भावुक संदेश दिया है। Dravida Munnetra Kazhagam प्रमुख ने उन सभी मतदाताओं का आभार जताया जिन्होंने उनके गठबंधन पर भरोसा जताया।

जनता के विश्वास को बताया ताकत

स्टालिन ने कहा कि उन्हें मिला हर वोट जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि DMK गठबंधन को कुल 1.54 करोड़ से अधिक वोट मिले, जो पार्टी के मजबूत जनाधार को दर्शाता है।

वोट शेयर में मामूली अंतर

उन्होंने यह भी बताया कि विरोधी गठबंधन से वोटों का अंतर केवल 17 लाख के आसपास और प्रतिशत में करीब 3.5 प्रतिशत है। स्टालिन के अनुसार यह आंकड़े दिखाते हैं कि जनता का भरोसा अभी भी DMK के साथ बना हुआ है।

कार्यकर्ताओं से की अपील

स्टालिन ने पार्टी के विजयी उम्मीदवारों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनता का धन्यवाद करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और राजनीति का उद्देश्य जनता की सेवा होना चाहिए।

विपक्ष में भी जारी रहेगा संघर्ष

उन्होंने स्पष्ट किया कि सत्ता में न होने पर भी DMK जनता की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी एक मजबूत विपक्ष के रूप में काम करेगी और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।

द्रविड़ विचारधारा पर जोर

स्टालिन ने कहा कि पार्टी M Karunanidhi और द्रविड़ आंदोलन के सिद्धांतों पर चलते हुए आगे बढ़ेगी और भविष्य में फिर से जीत हासिल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button