टांडा पुलिस ने 13 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद किया, परिजनों को सौंपा

10 मई से लापता था बालक, मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की जानकारी

अम्बेडकरनगर। थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र में दर्ज सीआर संख्या 118/26, धारा 137(2) बीएनएस से जुड़े मामले में पुलिस ने एक लापता बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम पुन्थर निवासी रामध्रुव का 13 वर्षीय पुत्र शनि कुमार 10 मई 2026 से अपने घर से लापता था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बताया गया कि बालक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी।मामले की सूचना मिलने पर टांडा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तलाश अभियान शुरू किया। लगातार प्रयास और तकनीकी मदद के आधार पर पुलिस टीम ने बालक को सुरक्षित बरामद कर लिया।बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बालक को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

परिजनों ने पुलिस का जताया आभार

बालक के सुरक्षित मिलने पर परिवार में राहत की स्थिति रही। परिजनों ने अम्बेडकरनगर पुलिस की तत्परता और प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।पुलिस ने बताया कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर लापता व्यक्तियों की बरामदगी को प्राथमिकता दी जाती है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button