सरकारी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी ले सकेंगे हिस्सा

कार्यमुक्ति प्रमाणपत्र लाना होगा अनिवार्य

अंबेडकरनगर। जनपद में कार्यरत राज्य सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं का जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल छह अगस्त को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि चयन ट्रायल विभिन्न खेलों के लिए आयोजित होंगे।
इन खेलों के लिए होगा चयन
जिला स्तरीय चयन ट्रायल में टेनिस, वॉलीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एवं बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो और योगासन प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
केवल सरकारी कर्मचारी ही होंगे पात्र
जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार इस चयन प्रक्रिया में केवल नियमित सरकारी अधिकारी और कर्मचारी ही भाग ले सकेंगे। परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस विभाग के कर्मचारी तथा अध्यापक, सहायक अध्यापक सहित स्वायत्तशासी संस्थाओं (ऑटोनोमस बॉडी) से जुड़े कर्मचारी इसमें पात्र नहीं होंगे।
कार्य मुक्त होने का प्रमाणपत्र होगा अनिवार्य
चयन ट्रायल में भाग लेने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने विभाग की ओर से जारी कार्यमुक्ति (रिलीविंग) संबंधी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। बिना कार्यमुक्ति प्रमाणपत्र के किसी भी प्रतिभागी को चयन ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा।
कार्यालयाध्यक्षों से सहयोग की अपील
जिला क्रीड़ाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों से पात्र अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमानुसार कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया है, ताकि वे चयन ट्रायल में प्रतिभाग कर सकें।
जिला खेल कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button