डिजिटल पुलिसिंग में अंबेडकरनगर का जलवा

सीसीटीएनएस रैंकिंग में यूपी में नंबर-1

जून-2026 की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जिले ने मारी बाजी, तकनीकी सेवाओं के बेहतर इस्तेमाल से मिली उपलब्धि

अंबेडकरनगर। डिजिटल पुलिसिंग के क्षेत्र में अंबेडकरनगर पुलिस ने प्रदेश स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस तकनीकी सेवाएं मुख्यालय की ओर से जारी जून-2026 की सीसीटीएनएस प्रगति रैंकिंग में अंबेडकरनगर को उत्तर प्रदेश में पहला स्थान मिला है। तकनीकी सेवाओं के प्रभावी उपयोग और बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जिले ने यह मुकाम हासिल किया।

सीसीटीएनएस प्रगति रैंकिंग में पुलिस विभाग के तकनीकी कार्यों का मूल्यांकन किया जाता है। इसमें सीसीटीएनएस यूसेज, आईसीजेएस सर्च, विभिन्न पुलिस पोर्टलों के उपयोग और नाफिस यूसेज जैसे महत्वपूर्ण मानकों को शामिल किया गया था। अंबेडकरनगर पुलिस ने इन सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

अपराध नियंत्रण से लेकर रिकॉर्ड प्रबंधन तक डिजिटल व्यवस्था पर जोर

अंबेडकरनगर पुलिस की ओर से डिजिटल माध्यमों के उपयोग को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। अपराधों की विवेचना में तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल, पुलिस अभिलेखों का डिजिटलीकरण और नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है।

सीसीटीएनएस व्यवस्था के माध्यम से पुलिस कार्यों को अधिक व्यवस्थित और तकनीक आधारित बनाने में मदद मिल रही है। इससे अपराध संबंधी सूचनाओं के प्रबंधन, जांच प्रक्रिया और रिकॉर्ड व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित किया जा रहा है।

एसपी ने टीम के प्रयासों को बताया महत्वपूर्ण

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग, अभिलेखों के डिजिटलीकरण और पुलिस सेवाओं को प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button