- लखनऊ में चेहल्लुम का 5 किमी लंबा जुलूस निकला
- नाजिम साहब इमामबाड़े से कर्बला तक यात्रा हुई
- हजारों अकीदतमंद काले कपड़ों और नंगे पैर शामिल हुए
लखनऊ। मोहर्रम के 40वें दिन सोमवार को राजधानी लखनऊ में चेहल्लुम का पारंपरिक जुलूस निकाला गया। करीब पांच किलोमीटर लंबा यह जुलूस चौक स्थित नाजिम साहब इमामबाड़े से शुरू होकर तालकटोरा स्थित कर्बला तक पहुंचा। जुलूस में शिया समुदाय के हजारों लोग काले कपड़े पहनकर और नंगे पैर शामिल हुए।
जुलूस के सबसे आगे अकीदतमंद करीब 25 फीट ऊंचा हजरत अब्बास का अलम-ए-मुबारक लेकर चल रहे थे। कई श्रद्धालुओं के हाथों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई और मोजतबा खामेनेई की तस्वीरें भी दिखाई दीं।
वहीं, नाजिम साहब इमामबाड़े के मुख्य द्वार पर अमेरिका और इजरायल के झंडों के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीरें लगाई गई थीं। जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने इन तस्वीरों को पैरों से रौंदते हुए आगे बढ़े। पूरे जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए।









