पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में आग

B2 कोच में धुआं भरने से मची अफरा-तफरी, 72 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

  • तड़के 4 बजे AC पैनल से उठा धुआं
  • चेन खींचकर रोकी गई ट्रेन
  • यात्री सामान छोड़कर बाहर निकले

भोपाल/इटारसी। नैनपुर से इंदौर जा रही पेंचवैली एक्सप्रेस के B2 एसी कोच में बुधवार तड़के करीब 4 बजे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कोच में अचानक धुआं फैलने के बाद ट्रेन को तत्काल रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कोच में करीब 72 यात्री, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, सफर कर रहे थे।

घटना इटारसी से पहले पोला पत्थर स्टेशन के पास हुई। ट्रेन संख्या 19344 भोपाल की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसी पैनल से पहले धुआं निकलना शुरू हुआ, जिसके बाद चिंगारियां भी दिखाई देने लगीं। धुआं फैलने से यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

स्थिति बिगड़ती देख किसी यात्री ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। इस दौरान फायर अलार्म बजने लगे और कोच की लाइटें बंद-चालू होने लगीं। घबराए यात्री जल्दबाजी में अपना सामान तक छोड़कर ट्रेन से नीचे उतर गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे मामले की जांच में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button