लखनऊ में साढ़े 3 साल की बच्ची से अश्लील हरकत, युवक गिरफ्तार

बंथरा में शराब के नशे में बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

लखनऊ। लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में साढ़े तीन साल की नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को बंथरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर में बताया गया कि उसकी साढ़े तीन साल की बेटी घर के दरवाजे पर खेल रही थी, जबकि बच्ची की मां छत पर मौजूद थी।

आरोप है कि इसी दौरान लतीफ नगर निवासी 22 वर्षीय रोहित कुमार मिश्रा वहां से गुजर रहा था। पुलिस के मुताबिक, युवक शराब के नशे में था और उसने बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत की।

बच्ची की मां ने छत से घटना देखी और शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला को शोर मचाते देख आरोपी मौके से भाग निकला।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत करने और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई थीं।

पुलिस के मुताबिक, तलाश के दौरान शनिवार 8 अगस्त को आरोपी रोहित कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button