दवा की पैकिंग का ‘खेल’ बेनकाब

हजारों स्टीकर-होलोग्राम के साथ बिना लेबल की टैबलेट बरामद

  • जैतपुर के गोपरीचांदपुर में मकान पर छापा, 27,918 न्यू आर्थो पावर और 58,672 योगीराज के एमआरपी स्टीकर मिले; चार पर केस

अंबेडकरनगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के गोपरीचांदपुर गांव में आयुर्वेदिक दवाओं की कथित नकली पैकिंग और आपूर्ति के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जिला प्रशासन, पुलिस और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को एक मकान पर छापा मारा। यहां से हजारों स्टीकर, होलोग्राम, बिना लेबल की टैबलेट, खाली डिब्बियां और पैकेजिंग सामग्री बरामद होने की बात सामने आई है। पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली हीट श्रिंक मशीन भी मिली है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

86 हजार से ज्यादा स्टीकर ने खींचा टीम का ध्यान
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रणजीत कुमार की तहरीर के अनुसार, जांच के दौरान न्यू आर्थो पावर के 27,918 स्टीकर मिले। इसके साथ ही योगीराज के 58,672 एमआरपी स्टीकर बरामद किए गए। बड़ी संख्या में पैकिंग सामग्री मिलने के बाद टीम ने मौके पर मौजूद अन्य सामान की भी जांच की।

मौके से पैकेजिंग पॉलीथीन, योगीराज गाउट वटी के स्टीकर और प्रचार सामग्री बरामद होने की बात कही गई है। इसके अलावा होलोग्राम, प्लास्टिक की डिब्बियां और ढक्कन भी मिले।

बिना लेबल की टैबलेट और हीट श्रिंक मशीन भी बरामद
छापे के दौरान बड़ी मात्रा में ऐसी टैबलेट मिलने का दावा किया गया है, जिन पर कोई लेबल नहीं था। पैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली हीट श्रिंक मशीन भी टीम को मिली। जांच में श्री श्याम आयुर्वेद भवन, गोरखपुर समेत अन्य कंपनियों की दवाएं और पैकेजिंग सामग्री मिलने का भी तहरीर में उल्लेख है।

Displaying Photo No.5.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button