‘अपनी सेना का रंग बदल रहे अखिलेश’

ओम प्रकाश राजभर का सपा अध्यक्ष पर हमला

  • अंबेडकरनगर में बोले कैबिनेट मंत्री- पहले अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन सिखाएं, फिर दूसरों पर सवाल उठाएं

अंबेडकरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को अकबरपुर के सर्किट हाउस में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपने लोगों को समझाने के बजाय अपनी सेना का रंग बदल रहे हैं। राजभर ने सपा पर बहुजन समाज पार्टी के नीले झंडे और दलित वोटों को लेकर भी निशाना साधा।

मस्जिद गिराए जाने पर कोर्ट के आदेश का हवाला
सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने से जुड़े सवाल पर राजभर ने कहा कि कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई है। उन्होंने कहा कि अब सपा और कांग्रेस के लोग वहां जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। सवाल उठाते हुए कहा कि जब नोटिस जारी किया गया था, तब उसका जवाब क्यों नहीं दिया गया।

राजभर ने कहा कि अगर मामले को लेकर इतनी चिंता थी तो नोटिस मिलने के समय ही उसका जवाब देना चाहिए था। उन्होंने कार्रवाई को अदालत के आदेश से जोड़ते हुए विपक्षी दलों के रवैये पर सवाल उठाया।

‘पहले अपने लोगों को अनुशासन का पाठ पढ़ाएं’
सुभासपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से आए दिन घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद अखिलेश यादव उन्हें अनुशासन में रहने की नसीहत नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष को अपने लोगों को समझाना चाहिए कि वे क्या कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button