- 11 सितंबर को चांदी ₹3,742 गिरकर करीब ₹2.30 लाख प्रति किलो
- 24 कैरेट सोना ₹269 सस्ता होकर ₹1.53 लाख प्रति 10 ग्राम
- इस साल अब तक सोना ₹20 हजार महंगा हो चुका
सोने और चांदी की कीमतों में 11 सितंबर को एक बार फिर गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत ₹3,742 घटकर करीब ₹2.30 लाख पर आ गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹269 सस्ता होकर ₹1.53 लाख पर पहुंच गया।
15 दिन में चांदी ₹13 हजार तक सस्ती
बीते 15 दिनों में सोने-चांदी के दाम में अच्छी-खासी गिरावट आई है। इस अवधि में चांदी करीब ₹13 हजार प्रति किलो सस्ती हुई है। वहीं 10 ग्राम सोने की कीमत में लगभग ₹6 हजार की कमी आई है।
इस साल सोना ₹20 हजार महंगा
साल 2026 में सोने की कीमत में कुल मिलाकर तेजी बनी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1.33 लाख था। अब इसकी कीमत ₹1.53 लाख के आसपास है। यानी साल की शुरुआत से सोना करीब ₹20 हजार महंगा हो चुका है।
चांदी का भाव पुराने स्तर के करीब
31 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमत करीब ₹2.30 लाख प्रति किलो थी। 11 सितंबर को भी इसका भाव करीब ₹2.30 लाख पर आ गया है। यानी साल के दौरान आई बड़ी तेजी के बाद चांदी अब फिर अपने साल की शुरुआत वाले स्तर के आसपास पहुंच गई है।
जनवरी में बना था रिकॉर्ड हाई
इस साल सोने और चांदी दोनों ने जनवरी में रिकॉर्ड ऊंचाई छुई थी। 29 जनवरी को सोने का भाव ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। इसी दिन चांदी ने भी ₹3.86 लाख प्रति किलो का ऑलटाइम हाई बनाया था। इसके बाद दोनों धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।









