लखनऊ में पारस महा संघ की आत्मसम्मान रैली, 25 हजार लोग जुटे

राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल से शुरू हुई रैली

  • राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल से शुरू हुई आत्मसम्मान रैली
  • कौशल किशोर ने समान शिक्षा और रोजगारपरक शिक्षा की उठाई मांग
  • आउटसोर्सिंग खत्म कर सीधी भर्ती और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पारस महा संघ की ओर से आत्मसम्मान रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल से शुरू हुई इस रैली में करीब 25 हजार लोगों के जुटने का दावा किया गया। रैली में समान शिक्षा, रोजगारपरक शिक्षा, नशामुक्त समाज और अपराधमुक्त माहौल जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। मंच पर मलिहाबाद विधायक जयदेवी कौशल समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद रहे।

देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समान शिक्षा जरूरी

पारस महा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा कि देश को विकसित, आत्मनिर्भर, नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने के लिए समान शिक्षा व्यवस्था लागू करना जरूरी है। उन्होंने रोजगारपरक शिक्षा पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जिससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें और वे आत्मनिर्भर बन सकें।

आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म करने की मांग

कौशल किशोर ने सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म कर सीधी भर्ती किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि लंबे समय से संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित किया जाना चाहिए।

उन्होंने आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोइया, रोजगार सेवक, शिक्षामित्र, शिक्षा अनुदेशक, पीआरडी जवान और होमगार्ड समेत विभिन्न विभागों में काम कर रहे संविदा कर्मचारियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों का शोषण बंद होना चाहिए और उन्हें उचित सम्मान व अधिकार मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button