शिवबाबा के पास बेकाबू बुलेट ई-रिक्शा से टकराई, युवक की मौत

अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर हादसा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई की गई जान; दो साथी घायल

  • शिवबाबा के पास अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर हादसा
  • बुलेट पर सवार थे तीन युवक
  • अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से टकराई बुलेट

अंबेडकरनगर। अकबरपुर इलाके में शनिवार को सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर शिवबाबा के पास हुआ। युवक बुलेट पर दो साथियों के साथ सवार था। हादसे में दोनों साथी भी घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महरुआ थाना क्षेत्र के बरामदपुर जरियारी निवासी विपिन यादव (25) अपने साथी अंकित (24) और संदीप पांडेय (23) के साथ बुलेट से अन्नावा से अकबरपुर की ओर जा रहे थे। शिवबाबा के पास अचानक बुलेट अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से टकरा गई।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

टक्कर के बाद बुलेट सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने विपिन यादव को मृत घोषित कर दिया। अंकित और संदीप का इलाज चल रहा है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

हादसे की जानकारी मिलते ही विपिन के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/jalalpur-road-dispute-administration-action/

अकबरपुर कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button